पुल पर तेज पानी के बीच आपदा मित्र शिवकुमार राठौर ने दिखाई सूझबूझ, 108 को सुरक्षित रवाना कराया

दमोह। नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार से लौट रहे आपदा मित्र शिवकुमार राठौर 190 ने मानवता और कर्तव्य का परिचय देते हुए एक सराहनीय काम किया।शिवकुमार राठौर ने देखा कि पड़री सागर पुल पर बहुत तेज पानी बह रहा था। उसी समय पुल के दूसरी तरफ 108 एंबुलेंस दमोह जाने के लिए खड़ी हुई थी।स्थिति को देखते हुए उन्होंने पैदल ही पुल पार किया और 108 के चालक को वैकल्पिक रास्ता बताकर दमोह के लिए सुरक्षित रवाना करवाया।आपदा के समय सबसे आगे खड़े रहने वाले आपदा मित्र शिवकुमार राठौर की इस सूझबूझ की हर तरफ सराहना हो रही है।

Next Post

श्रावण सोमवार पर सजे बाबा ओंकारेश्वर, भव्य पालकी यात्रा से शिवमय हुई तीर्थनगरी

Mon Aug 10 , 2026
ओंकारेश्वर। श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान ओंकारेश्वर का सूखे मेवे और भांग से आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।   इस अवसर पर भगवान ओंकारेश्वर की पंचमुखी प्रतिमा का मां नर्मदा के कोठी तीर्थ घाट पर […]

You May Like