रामगढ़ में वनभाजी उत्सव का आयोजन, आदिवासी समाज की महिलाओं ने उपस्थित जनों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया

पानसेमल, पानसेमल और पाटी ब्लॉक के सीमा पर स्थित में ऐतिहासिक क्षेत्र रामगढ़ में आदिवासी महिलाओं ने श्रुति-स्मृति आधारित पारंपरिक ज्ञान को साझा किया। युवाओं को अपने ज्ञान से स्वस्थ रहने का तरीका बताया। श्रीमती कलावती सुनील सस्ते,श्रीमती कनिबाई, श्रीमती खारकीबाई ने वनभाजीयों के गुणधर्म और बनाने की विधि बताई। कई भाजियों को दूध, विभिन्न दालों के साथ बनाकर पोषण बढ़ाने के तरीके भी बताए। वनभाजी उत्सव में महिलाएं बहुत सी कच्ची भाजियां भी लेकर आई ताकि सभी इसे पहचान सकें। इनको तोड़ने और लगाने के तरीके भी बताए।कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ सौरभ मारू ने वनभाजी की परंपरा और उसके महत्व को बताया।‌ उन्होने बताया कि आदिवासी के जंगल में होने वाली कटला,और खाटफूलिए जैसी भाजी शहरों में ही नहीं बल्कि विदेशों में हजार – पंद्रह सौ रुपए में बिक रही है पर हमारा आदिवासी इसे काट कर 15-20 रुपए की फसल लगा रहा है। ये वनभाजियों के शुद्ध देसी बीज पहाड़ों में बापदेव के लगाए हुए हैं और इनमें कोई कीटनाशक केमिकल नहीं है।

ये बीज हाइब्रिड बीज से बहुत अच्छी गुणवत्ता की फसल देते हैं। गांव पटेल श्री पठान पटेल एवं श्री लालसिंह मुजाल्दे ने बताया कि पहले आदिवासी वनभाजी ही खाता था और स्वस्थ रहता था। श्री आयता सस्ते ने बताया कि कीटनाशक और केमिकल की भाजियां बीमारी की जड़ है, इससे बचना ही पड़ेगा। बाबुलाल पटेल ने बताया कि आदिवासी पहले केवल प्रकृति की दी चीजों से गुजारा करता था, उसकी आवश्यकताएं बहुत कम थी। ढेबरा सस्ते और अमरसिंह सस्ते ने बताया कि आदिवासी हमेशा सामुहिकता से रहता है और सबकी मदद करता है। डॉ सौरभ मारू ने कहा कि आदिवासी प्रकृति को भी जीवंत मानकर सहजीवन में विश्वास करता है और दोहन नहीं बल्कि संपोषण की सोच रखता है इसलिए यह विचार पृथ्वी के सातत्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। वनभाजी उत्सव में डॉ सौरभ मारू ने वनभाजीयों के मूल बीजों का वितरण किया और इनको बढ़ाकर और लोगों को भी देने, बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Next Post

कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun Sep 27 , 2026
सीधी। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा । पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश […]

You May Like