सुपर कॉरिडोर पर कंटेनर की लापरवाही से हुआ हादसा, बस ड्राइवर घायल

इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित टीसीएस चौराहा सुपर कॉरिडोर पर कंटेनर चालक की लापरवाही से सड़क हादसा हो गया. पीछे आ रही बस कंटेनर से टकरा गई, जिससे बस ड्राइवर घायल हो गया और वाहन को नुकसान पहुंचा.
पुलिस के मुताबिक कंटेनर एमएच 04 एचडी 8099 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए. इसके चलते पीछे चल रही बस कंटेनर से जा भिड़ी. हादसे में 32 वर्षीय बस चालक मयूर को चोट आई है. 38 वर्षीय फरियादी विक्रांत वर्मा निवासी विश्वकर्मा नगर की शिकायत पर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शादी समारोह में हुआ विवाद, गर्म तेल फेंककर युवक को जलाया

Fri Apr 17 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने युवक पर गर्म तेल फेंक दिया, जिससे उसके दोनों पैर झुलस गए. पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.थाना प्रभारी संतोष दुधी ने बताया कि देर रात पिपलियाराव स्थित गुरुद्वारे […]

You May Like

मनोरंजन