कोलारस में रात को तांत्रिक क्रिया करता दिखा संदिग्ध

शिवपुरी:जिले के कोलारस कस्बे में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। जेल रोड नर्सरी के पास यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति देर रात सड़क किनारे तांत्रिक क्रिया कर रहा था। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मोहल्लेवासियों ने तुरंत इस घटना की सूचना कोलारस पुलिस को दी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है।वार्डवासियों के अनुसार, यह उनके वार्ड का ही एक निवासी हो सकता है। इस व्यक्ति पर पहले भी जादू-टोना करने के आरोप लगते रहे हैं। यह व्यक्ति इसी स्थान पर तीसरी बार तांत्रिक क्रिया करते हुए देखा गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

ग्वालियर में बादल छाए, धूल भरी आंधी चली, बारिश के आसार

Sat Sep 27 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, सुबह धूल भरी तेज आंधी भी चली जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हवा की गति 6 किमी/घंटा है. आज बारिश होने की संभावना बनी हुई है, आज रात में भी बारिश होने के आसार हैं, हवा के झोंके 3 मीटर/सेकेंड की […]

You May Like