बकाया संपत्ति कर को लेकर कांग्रेस कार्यालय की दुकानें सील

इंदौर: नगर निगम ने आज संपत्ति कर जमा नही करने पर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन की दुकानें सील कर दी. निगम का दुकानों पर दस लाख रुपए संपत्ति कर बकाया है.
नगर निगम राजस्व विभाग ने आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन की 10 दुकानों पर ताले जड़ दिए. निगम ने उक्त कार्रवाई संपत्ति कर के 10 लाख रुपए बकाया राशि का भुगतान नहीं करने एवज की है.

बताया जाता है कि लंबे समय से गांधी भवन के कर्ताधर्ता निगम को संपत्ति कर नहीं दे रहे थे. निगम ने कई बार नोटिस दिए, लेकिन राशि जमा नहीं की गई. आज सहायक राजस्व अधिकारी मयूर पाटिल ने आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर दुकानें सील करने की कार्रवाई की. आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि यदि राशि जमा नहीं की गई तो पूरा भवन भी सील करने कारवाई की जा सकती है

Next Post

अवैध शराब परोसने वाले होटल और ढाबों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 57 मामले दर्ज

Sun Mar 23 , 2025
भोपाल:राजधानी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परोसने वाले होटल और ढाबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी कंट्रोलर एच.एस. गोयल के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने देर रात तक रायसेन रोड और बैरागढ़ क्षेत्र के कई होटल और ढाबों पर छापेमारी की। छापेमारी के […]

You May Like