टायर दुकान में लगी आग चार घंटे बाद बुझी

इंदौर:ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात एक टायर की दुकान में आग लग गई. फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष कुमार दुबे ने बताय कि कंट्रोल रुम को करीब रात 1 बजे सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं.

दमकल कर्मियों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास की दुकानों को खाली कराया और दुकानदारों को सुरक्षित बाहर बुलाया लिया था. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Next Post

कैफे में विवाद के बाद युवक से की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

Fri Oct 17 , 2025
इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र के भौलाराम उस्ताद मार्ग स्थित डिवाइन कैफे में देर रात विवाद के बाद एक युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई. थाने में दर्ज प्रकरण के अनुसार सर्वानंद नगर निवासी 18 वर्षीय शिवांग शर्मा अपनी बहन और दोस्तों के साथ कैफे में बैठा […]

You May Like