कैफे में विवाद के बाद युवक से की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र के भौलाराम उस्ताद मार्ग स्थित डिवाइन कैफे में देर रात विवाद के बाद एक युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई. थाने में दर्ज प्रकरण के अनुसार सर्वानंद नगर निवासी 18 वर्षीय शिवांग शर्मा अपनी बहन और दोस्तों के साथ कैफे में बैठा था, तभी अक्षत वर्मा, मुकु और उनके साथी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे.

विरोध करने पर आरोपियों ने शिवांग के साथ हाथापाई की, जिससे उसे गले और हाथ में चोट आई. जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. भंवरकुआं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

चोरों ने दो घरों को बनाया अपना निशाना

Fri Oct 17 , 2025
इंदौर: अन्नपूर्णा और मानपुर थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. दोनों ही मामलो में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय उमेश माखिजा के घर में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर पुराने दो सोने के पेंडल, दो सोने […]

You May Like