दो अलग-अलग हादसों में मासूम सहित दो की मौत

रतलाम। जिले में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजबड़ला में घर के बाहर बनी पानी की होद में डूबने से 5 वर्षीय संदीप पिता सुनील डोडियार निवासी डाबर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बालक खेलते-खेलते होद के पास पहुंच गया और पानी में गिर गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया पीथा में करंट लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस के अनुसार भगवानलाल बागरी के खेत के पास आमरोड़ क्षेत्र में 35 वर्षीय श्रवणसिंह पिता उमरावसिंह राजपूत करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई।

Next Post

हुसैन टेकरी से अगवा शिशु सकुशल बरामद,राजस्थान गिरोह के 3 आरोपी पकड़ाए

Sat Jun 6 , 2026
जावरा। हुसैन टेकरी से 6 माह के मासूम के अपहरण की सनसनीखेज वारदात का औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने राजस्थान के एक संगठित गिरोह से जुड़े दो वयस्क आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार […]

You May Like