विजयादशमी पर CM डॉ यादव ने किया शस्त्र पूजन, संघ शताब्दी पर दी शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में शस्त्र पूजन किया। उन्होंने शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक शस्त्रों का विधिविधान से पूजन करते हुए धर्म पर अधर्म की विजय के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारियों, कर्मचारियों और निवास में पदस्थ समस्त स्टाफ ने भी शस्त्र पूजन में भाग लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी केवल असत्य पर सत्य की विजय का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें आत्मबल, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा भी देता है। इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें।डॉ. यादव ने संघ को राष्ट्रभक्ति, सेवा, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का प्रेरणाकेंद्र बताते हुए शताब्दी वर्ष को देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

Next Post

कनाड़िया क्षेत्र के एक मकान में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर:कनाड़िया क्षेत्र में आज सुबह एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. मकान में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए. आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिग्रेड को दी, फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया. आग लगने […]

You May Like

Play sound