कनाड़िया क्षेत्र के एक मकान में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

इंदौर:कनाड़िया क्षेत्र में आज सुबह एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. मकान में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए. आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिग्रेड को दी, फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया. आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.

आग की सूचना मिलने के बाद गांधीनगर फायर स्टेशन से एसआई सुशील दुबे की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने करीब आठ हजार लीटर पानी की मदद से लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया. वहीं थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है कि मकान कनाडिया रोड पर संचार नगर में प्रापर्टी ब्रोकर संजय जैन का है, घर में दो भाइयों का परिवार रहता है. जिस कमरे में आग लगी, वहां बिटिया यशी रह रही थी, जो थोड़ी देर पहले ही घर से बाहर गई हुई थी.

परिवार के अन्य सदस्य अजीत जैन, उनकी पत्नी, भाई और भाभी, साथ में दो पोतियां सभी धुएं और लपटों के बीच घर से सुरक्षित बाहर निकल आए. जबकि फायर ब्रिगेड के एसआई दुबे ने बताया कि आग में गृहस्थी का सामान जल गया. जबकी किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है.

Next Post

पुलिस ने 15 वर्षीय बालिका को सुरक्षित माता-पिता के सुपुर्द किया

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर: न्यू द्वारकापुरी की 15 वर्षीय बालिका आज घर से बिना बताए दिल्ली जा रही थी. पुलिस ने संदेह होने पर उसे रोककर काउंसलिंग की और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया. छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि बालिका को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ने के बाद […]

You May Like

Play sound