
पिपलियामण्डी। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार पोकरदा (मनासा) हाल मुकाम एक्सिस बैंक के पास गुड़भेली निवासी इंदरसिंह बंजारा ने पिपलिया चौकी पर शिकायत दर्ज कराई कराई थी कि रात्रि में बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठा तो बाइक नही थी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि पुलिस ने विवेचना के दौरान सीसीटीवी चेक कराए व मुखबिर तंत्र के माध्यम से बाइक चोरी के मामले में रुपणी (नाहरगढ़) निवासी कमल पिता रामेश्वर भील को पकड़ा। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी पिपलिया कृषि उपज मंडी में मजदूरी करता है, उसने चोरी गई बाइक को ससुराल लिम्बावास (नारायणगढ) में झाड़ियों में छुपाना बताया। आरोपी की निशानदेही पर उक्त बाइक बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दो बाइक ओर चोरी करना कबूल की। जिसे आरोपी ने होली क्रास स्कूल के पास दिवार के पीछे छिपा रखी थी। जिसमें एक बाइक राजस्थान से तो दूसरी पिपलिया स्टेशन बालाजी मंदिर के सामने से चोरी करना कबूल किया। चौकी प्रभारी यादव ने बताया आरोपी कृषि मंडी में मजदूरी करने आता था, दिन में रैकी करता और रात्रि में बाइक चोरी कर ले जाता। घर खर्च चलाने के लिए वह बाइक चोरियां करता था और बाद में बेच देता था। आरोपी को गिरफ्तार कर नारायणगढ़ कोर्ट में पेश किया, जिसे मंदसौर जेल भेजने के आदेश दिए।
