
दमोह. अपने जीवन के पचास बर्ष चिकित्सा के क्षेत्र को देने वाले आमजनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने वाले चिकित्सकों को नेशनल इंटीग्रेडेट मेडीकल एसोशिएशन नीमा के द्वारा सम्मानित किया गया.दमोह नगर के निजि होटल में आयोजित स्वर्णिम सम्मान समारोह के अतिथि राज्य मंत्री लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक दमोह जयंत मलैया, नीमा के प्रदेशाध्यक्ष डा महेश गुप्ता, प्रांतीय महासचिव डा कल्याण सिंह, आयुष अधिकारी डा.राजकुमार पटेल, आईएमए के जिलाध्यक्ष डा.संजीव सिंघई, डा. विजय सिंह राजपूत, नीमा के जिलाध्यक्ष डा.सी.एल.नेमा, सचिव डा. सुरेन्द्र पटेल, सेवानिवृत आयुष अधिकारी डा.अनिल चैधरी,डा.नवीन दुबे ने भगवान धनंवतरी का पूजनार्चन व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.शंख की मधुर ध्वनि के साथ मंचासीन अतिथियों का सम्मान श्रीफल, शाल व स्मृति चिंन्ह देकर किया गया.
50 वर्ष चिकित्सा के तो मंच से उतरे अतिथि
जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में 50 बर्ष से सेवायें देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान करने के लिये मंचासीन अतिथियों ने नीचे उतर कर सम्मान किया.जब चिकित्सकों का सम्मान करने के लिये अतिथि नीचे उतरे और चिकित्सकों को शाल,श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान किया तो एक अलग ही परिदृश्य दिखलायी दे रहा था. उपस्थित चिकित्सकां ने करतल ध्वनि से सम्मान किया व आयोजन की प्रशंसा की.
इनका हुआ सम्मान
लगातार 50 बर्ष व उससे अधिक समय से चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाओं को देने वाले चिकित्सकों को सम्मानिति किया गया.जिनमें डा.केदार शिवहरे, डा.अनिल चैधरी, डा.भरत शिवहरे, डा संतोष गोयल, डा.विजय नेमा, डा.विजय सिंह राजपूत, डा.श्रीपाद् शेन्डेय, डा.प्रदीप शेन्डेय, डा.गोविन्द पाठक, डा.तौफिक खान, डा.एम.एल.नेमा, डा.महेश नेमा, डा.आर.के.सोनी, डा.रसूल खान, डा.सुम्मेर शिखर चंद जैन, डा.पी.एल.साहू, डा.आर.पी.श्रीवास्तव, डा.साबूलाल जैन, डा.गोपाल अयाची, डा.देवेन्द्र विश्वकर्मा. डा.सुरेश चंन्द्र सिंघई, डा.महेन्द्र जैन को शाल श्रीफल व मानपत्र प्रदान किया गया.
14 चिकित्सक बने जन नेता
आयोजन के प्रयोजन के संबध में विस्तार से जानकारी देते हुये नीमा के जिलाध्यक्ष डा.सी.एल.नेमा ने कहा कि 1972 से नेशनल इंटीग्रेडेट मेडीकल एसोशिएशन सक्रियता से जिले में कार्य कर रहा है. प्रति सप्ताह बैठक का आयोजन व विभिन्न विषयों को लेकर चिंतन और कार्य योजना बनाने के साथ क्रियांवयन करने की दिशा में कार्य किया जाता है. दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने आयोजन की सराहना करते हुये कहा कि बरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान करके अभिभूत हूंं.पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने भी चिकित्सकों के कार्य की सराहना करते हुये कहा कि यह गौरव की बात है कि हमको बरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित करने का मौका मिला. इस अवसर पर बरिष्ठ चिकित्सक डा.केदार शिवहरे ने अपने अनुभव साझा करते हुये अनेक संस्मरण सुनाते हुये उपस्थितों को चिंतन मनन करने मजबूर कर दिया.
