कोलंबो, 27 फरवरी (वार्ता) न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के अपने आखिरी सुपर आठ मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सैंटनर ने कहा अगर आपको विश्वकप जीतना है तो आपको मैच जीतने होंगे। पिछली रात इस विकेट पर रन बनाना अच्छा लगा। हमें पता है कि यह किस तरह का व्यवहार करने वाला है। यह पिछले गेम में ज्यादा स्पिन हुआ।
वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा हम भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिछली रात गेम देखा था और यहां गेंद स्पिन हो रही थी। न्यूजीलैंड एक जबरदस्त टीम हैं। हम उन्हें हराकर बाहर करने की कोशिश कर सकते हैं। टीम में एक बदलाव है जेमी ओवरटन की जगह रेहान अहमद एकादश में हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
इंग्लैंड (एकादश): फिलिप सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद
न्यूजीलैंड (एकादश): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉनची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
