राऊ-खलघाट फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, राजस्थान के युवक की मौत, बालिका गंभीर

धार। धार जिले के धामनोद में राऊ-खलघाट फोरलेन पर गुजरी बायपास स्थित दरगाह के सामने कल देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

काकड़दा पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात लगभग दो बजे दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक और एक बालिका घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को धामनोद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजू निवासी बांसवाड़ा (राजस्थान) और घायल बालिका की पहचान 18 वर्षीय शीतल निवासी सोड़पुर जिला धार) के तौर पर हुई है। शीतल की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है

Next Post

परासिया में जल संकट की आहट: फरवरी में ही 6 दिन के अंतराल पर मिल रहा पानी, एनीकेट डैम खाली

Fri Feb 27 , 2026
परासिया। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से नगर में जल संकट की आहट सुनाई देने लगी है। लोगों को 5 से 6 दिनों के अंतराल में जलापूर्ति होने से यह माना जाने लगा है कि मई और जून माह में स्थिति और विकराल रूप ले सकती है। अभी गर्मी की […]

You May Like