युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या की आशंका

सिंगरौली: विंध्यनगर थाना क्षेत्र के सरस्वलाल जयंत में 25 वर्षीय युवक आशीष कुशवाहा पिता बबलू कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी एवं पुलिस चौकी प्रभारी जयंत सुधाकर सिंह परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।
घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। माता-पिता बेसुध हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Next Post

इंदौर में ईंधन आपूर्ति सुचारू: मांगलिया डिपो से सुबह ही रवाना हुए 60 से अधिक टैंकर

Wed Mar 25 , 2026
इंदौर:मांगलिया स्थित डिपो से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर सुबह से ही एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में तेजी से ईंधन भरा जा रहा है। सुबह 8 बजे तक 60 से अधिक टैंकर विभिन्न पेट्रोल […]

You May Like