
भोपाल। राजधानी में नगर निगम अवैध पक्केनिर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करता आ रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को बावडिय़ा कलां मे एक दो मंजिला भवन पर बुलडोजर चलाया गया. यह कार्रवाई भवन अनुज्ञा शाखा और अतिक्रमण निरोधक दल ने संयुक्त रुप सेकी. बताया जाता है कि बावडिय़ा कला नगर निगम के जोन 14 वार्ड 52 में आता है. यहां पर शुभालय विहार गौरव ग्रह निर्माण सोसायटी में इस का निर्माण किया गया था. जिसका भूखंड क्रमांक 93-बी है. जिसे निगम क भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा दी गर्ई अनुमति के विपरीत निर्माण किया गयाथा. जिसकी शिकायत भवन अनुज्ञा शाखा को प्राप्त हुई. उसी का निराकरण करते हुए इस दो मंजिला भवन तो तोडऩे की कार्रवाई की.
रोशन पुरा पर तोड़े दस मकान
शहर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाते हुए रोशन पुरा पर मुख्य मार्ग पर स्थित पक्के 10 मकानों पर बुलडोजर चलाकर तोडऩे की कार्रवाई की. यह सभी मकान मेट्रो रेल लाईन बिछाने में बाधा बन रहे थे. जिन्हें पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है. उसके बाद भी इन्होंने इसे खाली नहीं किया था. इन्ह मकानों को तोडऩे के बाद मेट्रों लाइन में बाधा बन रहे सभी मकान दुकानों को तोड़ दिया गया है. जिससे अब मेट्रो के कार्य में गति देखने को मिलेगी.
