दोषियों पर कार्यवाही, परिवार को मुआवजा मिले, वरना आंदोलन होगा

जबलपुर: शासकीय सीनियर बालक छात्रावास हरदुली विकास खंड कुंडम जिला जबलपुर में 20 अगस्त 2025 को 14 छात्र खाने में लापरवाही के कारण फूड पॉइजनिंग के वजह से बीमार हो गए थे। समय पर ठीक से इलाज नहीं होने के कारण एक आदिवासी 9 वी का छात्र राजाराम धुर्वे 14 वर्ष निवासी ग्राम बिल्टुकरी विकास खंड कुंडम की मौत हो गई।

इस मामले में म प्र आदिवासी विकास परिषद ने जिला कलेक्टर एंव संभाग उपायुक्त जन जाति विभाग ज्ञापन सौप कर शासकीय सीनियर बालक छात्रावास हरदुली विकास खंड कुंडम के दोषी अधिकारी कर्मचारीयों को कठोर दंडात्मक कार्यवाही किए जाने एवं पीडि़त परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की है अन्यथा समस्त आदिवासी समाज तीव्र आंदोलन हेतु बाध्य होगा ।

इस दौरान संघ के राजेन्द्र सिंह तेकाम, योगेश चौधरी, मुन्ना मरावी, धीरेन्द्र संजू ठाकुर, रामकुमार सैयाम बालकृष्ण उइके, शेखलाल आर्मो भानसिंह तेकाम, उदय मरावी, इंद्रकुमार कुलस्ते, एड.शेलेश धुर्वे, घनश्याम यादव आदि उपस्थित रहे।

Next Post

चाकूबाजों के विरोध में डॉक्टरों में आक्रोश

Wed Aug 27 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई चाकूबाजी में दो जूनियर डॉक्टर घायल हो गए जिसको लेकर डॉक्टरों में आक्रोश है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर ने मेडिकल अधीक्षक डॉ. अरविंद्र शर्मा से मुलाकात की और अस्पताल एवं कॉलेज परिसर में कार्यरत डॉक्टरों की […]

You May Like