
छिन्दवाड़ा. गौ माता के नाम पर वोट मांगने वालों की सरकार में गौ माता सड़क पर तड़प रही है. गौ माता को सड़क पर नही बल्कि सीएम निवास में रहेंगी. छिंदवाड़ा आगमन पर कम्प्यूटर बाबा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा. कम्प्यूटर बाबा आज छिंदवाड़ा पहुंचे इस पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कम्प्यूटर बाजा का नरसिंहपुर नाका पर गाजे-बाजे, पुष्पहार व पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया. कम्प्यूटर बाजा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए ईएलसी चौक पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि मप्र के महानगर, नगर, कस्बों व गांव से लेकर ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां गौ माता की तड़प-तड़पकर मौत हो रही. सड़कों पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में किसी की मां, पिता, बहन व भाई के साथ ही गौ माता की भी जान जा रही. गौ माता की कोई सुनवाई नहीं हो रही. गौ माता को लगता था कि कोई आएगा तो वास्तव में मप्र सरकार यदुवंशी आई. मोहन यदुवंशी है, 2 साल बीत गए फिर भी गौ माता की सुनवाई नहीं हुई तो संत समाज, किसान, युवा, गोरक्षकों ने मिलकर विचार किया कि अब गौ माता अब सड़कों पर नहीं सीएम निवास में रहेगी उन्हें वहां पहुंचाएंगे.
7 से 14 अक्टूबर तक चलेगी गौ माता न्याय यात्रा
कम्प्यूटर बाबा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 7 से 14 अक्टूबर तक गौ माता न्याय यात्रा चलेगी. 7 अक्टूबर को होशंगाबाद से यात्रा सीएम हाउस के लिए प्रारंभ होगी. जिसमें हजारों की संख्या में गौ माता, गौ रक्षा, संत समाज, युवा व किसान भाई भी हजारों की संख्या में सम्मिलित होंगे. ट्रकों व ट्रैक्टरों से गौ माता के लिए घास व पानी लेकर चलेंगे. गौ माता अपने सींगों पर ज्ञापन लेकर सीएम हाऊस पहुंचेगी. पहली बार सीएम को गौ माता ज्ञापन प्रस्तुत कर स्वयं की रक्षा व सुरक्षा के लिए मांग करेगी. उन्होंने कहा कि जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक गो माता सीएम निवास में ही रहेंगी. गौ माता पर वोट मांगने वाले गोशाला, चरा और पानी भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे इससे बड़ी शर्म की बात क्या होगी. उन्होंने अपनी यात्रा को लेकर कहा कि जन जागरण की दृष्टि से प्रदेश के प्रत्येक जिले में पहुंचकर सभी से अपील कर रहे हैं कि सड़कों से गौ माता को लेकर गौ माता न्याय यात्रा में शामिल हों. गौ माता के लिए वे सतत रूप से भिक्षा मांग रहे हैं.
दुकानों पर पहुंचकर मांगी भिक्षा
उन्होंने मीडिया से चर्चा के उपरांत ईएलसी चौक की दुकानों पर पहुंचकर भिक्षा मांगी. नगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मांगो, शहर अध्यक्ष पप्पू यादव, जय सक्सेना, सहित कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता शैलू सेंगर के कार्यालय के सामने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्री सेंगर के कार्यालय में बैठकर गो माता की सुरक्षा व रक्षा को लेकर चर्चा की साथ ही आस-पास की दुकानों से गौ माता के लिए भिक्षा मांगी.
