
ग्वालियर। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर बुधवार, 9 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे से भव्य जैन धर्म ध्वजा अहिंसा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस धर्म प्रभावना रैली का शुभारंभ जैन मंदिर, नया बाजार से होगा और रैली निम्न मार्गों से होकर पुनः वहीं समाप्त होगी।
*रूट इस प्रकार रहेगा* समाज के प्रवक्ता ललित जैन भारती एवं दिल्ली के संयोजक विवेक जैन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन रैली जैन मंदिर नया बाजार से प्रारम्भ होकर नया बाजार, चौराहा कम्पू, माधवगंज, बाड़ा, सराफा, डीडवाना ओली, जैन स्वर्ण मंदिर, फालका बाजार, शिंदे की छावनी, पड़ाव, एसकेवी, बैजाताल, नदी गेट, इंदरगंज जैन मंदिर, दाल बाजार होती हुईं वापिस जैन मंदिर नया बाजार पहुंचेगी!
