बीईओ 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इंदौर:लोकायुक्त संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झिरन्या ब्लॉक के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी वेतन अनुमोदन के नाम पर रिश्वत मांग रहा था.लोकायुक्त पुलिस की अधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदक सुभाष बर्डे निवासी अनकवाड़ी, जिला खरगोन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी सेवंती बर्डे शासकीय प्राथमिक विद्यालय भेड़िया फलिया, तहसील भगवानपुरा में अतिथि शिक्षक हैं.

नवंबर 2025 का वेतन रोक दिया था, वेतन जारी कराने के लिए जब वे तत्कालीन संकुल प्राचार्य मोहनपुरा एवं वर्तमान बीईओ झिरन्या प्रभात परमार्थी से मिले, तो आरोपी ने 2 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर लोकायुक्त इंदौर की टीम ने शनिवार 25 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई की. आरोपी ने खरगोन स्थित ज्योति नगर स्थित अपने निवास पर जैसे ही 2 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी प्रभात परमार्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे.

Next Post

एमडी ड्रग्स के साथ महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

Sat Apr 25 , 2026
इंदौर: खजराना पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक दिन पहले पकड़े गए आरोपी अमान से बैकट्रैकिंग पूछताछ में पूरा नेटवर्क सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त की, जिसकी […]

You May Like