एमडी ड्रग्स के साथ महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: खजराना पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक दिन पहले पकड़े गए आरोपी अमान से बैकट्रैकिंग पूछताछ में पूरा नेटवर्क सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त की, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है.पुलिस के मुताबिक पहले कार्रवाई में अमान को 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था.

रिमांड के दौरान उससे पूछताछ में फिरदौस नामक महिला का नाम सामने आया. टीम ने पटेल कट पाकीजा रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा. तलाशी में उसके पास से 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई. आरोपी महिला की पहचान फिरदौस पिता अब्दुल सत्तार पटेल उम्र 33 साल निवासी खजराना के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे की लत और जल्दी पैसे कमाने के लालच में सस्ते में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचती थी.

महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी नारायण चौहान उम्र 21 साल को भी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जो ड्रग्स सप्लाई करता था. थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि मामले में कुल तीन आरोपी पकड़े हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. सभी आरोपियों से पुलिस रिमांड लेकर ड्रग्स के स्रोत और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी ने साफ किया है कि शहर में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Next Post

फाइनेंस कंपनी के नाम पर लूट, युवक से छीनी बाइक

Sat Apr 25 , 2026
इंदौर: शहर में अब फाइनेंस कंपनी के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं. हीरानगर थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने एक युवक को रोककर खुद को रिकवरी एजेंट बताया और धमकाकर उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए.फरियादी शकील शाह निवासी राजीव नगर, खजराना अपनी मोटरसाइकिल से […]

You May Like