बिना पंजीयन के क्लिनिक में किया जा रहा था इलाज, सील

इंदौर: बिना वैध चिकित्सकीय पंजीयन के इलाज किए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और राजस्व की टीम ने एक क्लिनिक पर छापा मारकर उसे सील कर दिया. टीम ने मौके पर चल रही उपचार गतिविधियों की जांच के साथ दवाइयों, उपचार सामग्री और चिकित्सकीय दस्तावेजों की पड़ताल की. जांच के लिए जरूरी सामग्री और अभिलेख भी लिए हैं.
यह कार्रवाई एमएस खान के क्लिनिक पर की गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खान के खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. इसके बावजूद दोबारा क्लिनिक में चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई की. छापे के दौरान नायब तहसीलदार राधा वल्लभ धाकड़, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश सिंगारे और बीपीएम योगेश सोलंकी मौजूद रहे. टीम ने पंजीयन और इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की है. डॉ. योगेश सिंगारे ने बताया कि बिना जरूरी योग्यता और वैध पंजीयन के इलाज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. ऐसे मामलों में जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

हॉकी ग्राउंड को खेल सुविधाओं सहित पुन: प्रारंभ करें

Fri Oct 9 , 2026
सतना : सतना के रेलवे क्षेत्र अंतर्गत रेलवे बोर्ड का एक हॉकी मैदान मौजूद है. यदि इसे खेल सुविधाओं के साथ पुन: प्रारंभ किया जाता है तो युवओं को अच्छा मंच मिल सकता है. पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक को पत्र लिख कर महापौर द्वारा यह अनुारेध किया गया है.महाप्रबंक […]

You May Like

Play sound