गुस्ताख इश्क़ की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग 28 नवंबर तक के लिये स्थगित

मुंबई, 26 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र के निधन पर भावुक होते हुये फैशन डिजाइनर से निर्माता बने मनीष मल्होत्रा ने अपनी फिल्म गुस्ताख इश्क़ : कुछ पहले की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग को 28 नवंबर तक स्थगित कर दिया है। भारतीय सिनेमा इस समय महान अभिनेता धर्मेंद्र के दुखद निधन पर शोक में डूबा है। इसी दुखद परिस्थिति को देखते हुए गुस्ताख इश्क़ : कुछ पहले जैसा के निर्माताओं ने फ़िल्म की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग को 28 नवंबर तक स्थगित कर दिया है, जो फ़िल्म की रिलीज़ तिथि भी है। यह निर्णय दिवंगत कलाकार धर्मेन्द्र के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए लिया गया है और पहली बार निर्माता बने मनीष मल्होत्रा द्वारा उठाया गया एक संवेदनशील कदम है।

आज के समय में जहां ज़्यादातर फ़िल्म निर्माता रिलीज़ शेड्यूल पर अटल रहते हैं, वहीं मनीष मल्होत्रा द्वारा लिया गया यह निर्णय धर्मेंद्र के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाता है,ख़ासकर तब जब गुस्ताख इश्क़ उनकी पहली सिनेमाई प्रस्तुति है। दर्शक और इंडस्ट्री के लोग इस स्क्रीनिंग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन सामूहिक शोक के समय इस तरह के फैसले को व्यापक रूप से एक संवेदनशील और सराहनीय कदम माना जा रहा है।
नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फ़ातिमा सना शेख़ और शारिब हाशमी अभिनीत गुस्ताख इश्क़ को हाल ही में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (इफ्फी) में अपने विश्व प्रीमियर के दौरान दर्शकों की जोरदार तालियाँ और भावुक प्रतिक्रियाएँ मिलीं।
मनीष मल्होत्रा और उनके भाई दिनेश मल्होत्रा द्वारा स्टेज5 प्रोडक्शन के तहत निर्मित गुस्ताख इश्क़, निर्देशक विभू पुरी द्वारा बनाई गई एक संवेदनशील प्रेम कहानी है, जिसमें जुनून, अधूरी ख्वाहिशें और पुरानी दिल्ली की गलियों एवं पंजाब की ढलती कोठियों का मोहक संसार दिखाया गया है। यह फ़िल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Next Post

छात्र व छात्राएं अपने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे: रवि

Wed Nov 26 , 2025
सिंगरौली : जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत 226 छात्र-छात्राओं के लिए कलेक्टर ने आईआईटी, जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को क्वालीफाई करने के लिए अतिरिक्त नि:शुल्क कोचिंग दिलाए जाने का कार्य आज दिन मंगलवार से शुरू हो गया है।डीएसबी के डीएसपी प्रदीप मिश्रा 2011 के केबीसी विजेता ने […]

You May Like