आवारा पशुओं के विरुद्ध विशेष अभियान

बड़वानी। नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने तथा आमजनों को आवारा पशुओं से होने वाली असुविधा एवं संभावित दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं को निकाय की टीम द्वारा सुरक्षित रूप से पकडक़र नगर पालिका के समीप स्थित गौशाला में छोड़ा गया। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि पशुओं को किसी तरह की क्षति न पहुंचे तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। साथ ही नगर पालिका द्वारा मुनादी कर समस्त पशुपालकों को सूचित एवं जागरूक किया गया कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा उन्हें अपने संरक्षण में सुरक्षित रखें। नागरिकों को बताया कि सडक़ों पर आवारा पशुओं के विचरण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि कोई पशुपालक अपने पशुओं को शहर की सडक़ों पर खुला छोड़ता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नपा ने सभी पशुपालकों एवं नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर के निर्माण में अपनी सहभागिता करें।

Next Post

मॉकड्रिल: हाईकोर्ट में आतंकी हमला..!

Fri Jul 10 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट में शुक्रवार शाम अचानक हुए आतंकी हमले ने सबको चौंका दिया। वीआईपी गेट से फायरिंग करते हुए घुसे आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिरया गया तो वहीं तीन को जिंदा दबोचा गया। सूचना पर कई थानों का बल, बीडीडीएस की टीम, फायर […]

You May Like