जबलपुर: सिटी बंगाली क्लब में 101वें दुर्गा पूजा शरदोत्सव का शुभारंभ गुरुवार, 15 अक्टूबर को शाम 7 बजे होगा। अल्पना की पारंपरिक बंगाली कला पर आधारित पंडाल और कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा तैयार मां दुर्गा की प्रतिमा उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी। पूजा के लिए कोलकाता से विशेष ढाकी दल भी बुलाया गया है, जिसकी ढाक की गूंज के बीच बंगाली परंपरा और संस्कृति की छटा देखने मिलेगी।
सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन सिटी बंगाली क्लब द्वारा आयोजित इस शरदोत्सव में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, संध्या आरती, भोग वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कोलकाता से आने वाले कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, वहीं विभिन्न आयु वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। क्लब का उद्देश्य नई पीढ़ी को बंगाली भाषा, कला और संस्कृति से जोड़ने के साथ सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। आयोजन समिति ने शहरवासियों से उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
