इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने पीड़िता को अलग-अलग होटलों में ले जाकर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया और जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि 21 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन पिता राजेश निवासी कंडिलपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी अमन से हुई थी. बातचीत के दौरान अमन ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का वादा किया.पीड़िता का आरोप है कि शादी का लालच देकर अमन उसे शहर के अलग-अलग होटलों में ले गया.

वहां उसने युवती की मर्जी के खिलाफ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब भी पीड़िता शादी की बात करती, आरोपी उसे जल्द ही सामाजिक रूप से अपनाने का भरोसा दिलाकर टाल देता था. हाल ही में जब पीड़िता ने शादी के लिए अंतिम बार कहा, तो आरोपी अमन अपने वादे से मुकर गया. उसने न केवल शादी करने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि पीड़िता के साथ अभद्रता और गाली-गलौज भी की. पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ लिया.

Next Post

सोने और चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त भूचाल, चांदी ₹8,488 की छलांग के साथ ₹2.40 लाख के करीब पहुंची, सोना भी ₹3,348 महंगा होकर रिकॉर्ड स्तर पर

Fri Mar 20 , 2026
नई दिल्ली | भारतीय वायदा बाजार (MCX) में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों ने जोरदार वापसी करते हुए निवेशकों को चौंका दिया है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में आई तेजी के असर से घरेलू बाजार खुलते ही चांदी का मई फ्यूचर ₹8,488 की भारी बढ़त के साथ ₹2,39,948 प्रति किलोग्राम […]

You May Like