
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित सिंगापुर टाउनशिप में सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात और नगदी चोरी कर ली. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार ग्रीन व्यू गली नंबर 6, सिंगापुर टाउनशिप निवासी 44 वर्षीय जितेन्द्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि देर रात लगभग 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात बदमाश उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए. शिकायतकर्ता जब घर पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. आलमारी में रखे हार सहित अन्य जेवरात और नगदी गायब मिले. बदमाश आलमारी का लॉक तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. क्षेत्र मं संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है.
