गहरी खाई के मुहाने पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे युवा

महू:मानसून की शुरुआत होते ही महू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाम गेट पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. यहां आने वाले पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं. शुक्रवार को जाम गेट पर कई लोग गहरी खाई के ठीक किनारे खड़े होकर सेल्फी और तस्वीरें लेते हुए देखे गए. सुरक्षा सीमाओं की खुलेआम अनदेखी कर पर्यटक यहां भारी लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

लगातार हो रही बारिश और बढ़ते हादसों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने गुरुवार को ही जिले के 15 संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर आम जनता के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे. इसके बावजूद, जाम गेट पर पर्यटकों की आवाजाही लगातार जारी है. लोग अपनी सुरक्षा को लेकर जरा भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं.
फिसलन भरी चट्टानें और तेज हवाओं से बढ़ा खतरा बारिश के इस मौसम में यहां की चट्टानें काफी फिसलन भरी हो चुकी हैं.

इसके साथ ही पहाड़ों पर चलने वाली तेज हवाओं के कारण कभी भी किसी का भी संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे गहरी खाई में गिरने का सीधा खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों और प्रबुद्धजनों ने प्रशासन से मांग की है कि जाम गेट के खतरनाक हिस्सों पर तुरंत मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और पुलिस बल तैनात कर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए.
सुरक्षा के लिए जल्द तैनात होंगे चौकीदार
सुरक्षा व्यवस्था के इस संकट पर एसडीएम राकेश परमार ने बताया कि स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्यटन स्थलों पर जल्द ही चौकीदारों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके

Next Post

सेनेगल ने फीफा विश्वकप में इराक को 5-0 से रौंदा

Sat Jun 27 , 2026
टोरंटो (कनाडा), 27 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप आई मुकाबले में सेनेगल ने एकतरफा मुकाबले में इराक को 5-0 से करारी शिकस्त दी। टोरंटो स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में हबीब डियारा ने चौथे मिनट में गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले हॉफ के दौरान […]

You May Like