अज्ञात पिकअप वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, नारायणगंज सीएचसी में चल रहा उपचार

मंडला: नारायणगंज के थाना टिकरिया अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 मार्ग में बीएसएनल टावर के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने दो बाईक सवार युवकों को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। हादसे में बाईक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटे आई है। बताया गया कि बाईक सवार युवक घुघरी ब्लाक के बताए गए है। हादसे की सूचना स्थानीयजनों ने टिकरिया पुलिस और एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तत्काल दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज पहुंचाया गया।

जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 30 में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण रोजाना हादसे हो रहे है। शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे जबलपुर से मंडला की तरफ बाईक क्रमांक एमपी 20 एनटी 2096 से जा रहे जा रहे थे। बाईक में सवार जगदीश बैरागी पिता गुरूदास बैरागी 28 वर्ष, निवासी डलका गोपांगी, किरतन बैरागी पिता शंभूदास 35 वर्ष निवासी बनियातारा घुघरी अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान मंडला से जबलपुर की तरफ तेज रफ्तार पिकअप वाहन जा रहा था। इसी दौरान टिकरिया के नजदीक बीएसएनएल टॉवर के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन में बाईक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए।

बताया गया कि हादसे के बाद स्थानीयजनों ने तत्काल टिकरिया पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तत्काल दोनों घायल युवकों को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सक ने दोनों घायल युवकों का उपचार शुरू किया। दोनों घायल युवकों का उपचार चल रहा है। टिकरिया पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

Next Post

दिल्ली की रणजी टीम में पहली बार प्रियांश आर्या, नीतीश राणा की वापसी

Fri Oct 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता) रणजी सीजन 2025-26 के लिए दिल्ली की 24-सदस्यीय टीम में विस्फाेटक सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को जगह मिली है। साथ ही नीतीश राणा भी वापसी हुई हैं। आर्या ने अपने पहले आईपीएल सीजन में ही पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए 475 रन बनाए थे और […]

You May Like