नरेला शंकरी में 20 दुकानें और दो मकान ढहाए

भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के नरेला शंकरी में गुरुवार को जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में प्रशासन, नगर निगम, उद्योग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 व्यावसायिक दुकानों और दो आवासीय निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के बाद करीब 1,000 वर्गमीटर (10,760 वर्गफीट) सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर शासन के कब्जे में लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जमीन की सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपये है, जबकि बाजार मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपये आंका गया है।

पुलिस बल रहा तैनात

बेदखली की कार्रवाई एसडीएम गोविंदपुरा आशुतोष शर्मा, तहसीलदार सौरभ वर्मा और नगर निगम अतिक्रमण शाखा प्रभारी शैलेंद्र भदौरिया की मौजूदगी में की गई। किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। राजस्व, नगर निगम और उद्योग विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई पूरी की।

Next Post

बस से इंदौर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1.60 करोड़ का ड्रग

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. दिल्ली से बस के जरिए इंदौर आ रहे एक यात्री को इंदौर-देवास टोल प्लाजा के पास डीआरआई की टीम ने रोककर तलाशी ली. सामान की जांच में चार सीलबंद पैकेट मिले, जिनमें काली पॉलीथिन के अंदर सफेद क्रिस्टलनुमा पदार्थ छिपा था. जांच में पदार्थ एम्फेटामाइन निकला. डीआरआई ने 2.067 […]

You May Like