नल-जल योजनाओं का शेष काम जल्द पूर्ण करें, समीक्षा बैठक में सीईओ के निर्देश

ग्वालियर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के 70 ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन नल-जल योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर नल-जल योजनाओं को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के डीपीआरओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री व उपयंत्री तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव मौजूद थे। खासतौर पर रेड व ओरेंज जोन में चिन्हित की गई जिले की ग्रामीण नल-जल योजनाओं की समीक्षा बैठक में की गई। बैठक में मौजूद सरपंचों व सचिवों से कहा गया कि वे नल-जल योजनाओं पर व्यक्तिगत नजर रखें। सरकार की मंशा के अनुरूप गाँव के हर घर में नल से जल पहुँचना चाहिए।

Next Post

टैक्टर पलटा, बालक की मौत

Fri Jun 13 , 2025
जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत ग्राम देवहरा में टैक्टर पलटने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रेमलाल धुर्वे 35 वर्ष निवासी ग्राम देवहरा ने बताया वह उसका भतीजा समीर धुर्वे उम्र 6 वर्ष फूल सिंह यादव के घर के पास रोड़ में खेल रहा था, उसी समय […]

You May Like