श्याम लाल कॉलेज की वार्षिक खेल मीट का आयोजन शुक्रवार को

नयी दिल्ली 27 मार्च (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज मैदान में शुक्रवार को छात्र और छात्राओं के वर्ग की ‘वार्षिक खेल मीट 2024-25’ का आयोजन किया जायेगा।

कॉलेज के खेल समिति के संयोजक वीरेंद्र सिंह जग्गी के अनुसार, “वार्षिक खेल मीट 2024-25 के छात्रों के साथ-साथ शिक्षक और कॉलेज के गैर-शिक्षण स्टाफ भी भाग लेंगे।”

श्याम लाल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रबी नारायण कर ‘वार्षिक खेल मीट 2024-25’ के मुख्य अतिथि होंगे।

लड़कियों के वर्ग में छात्रों के लिए 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर में दौड़ आयोजित की जाएगी।

लड़कों में वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर में दौड़ होगी। इसके अलावा

शिक्षण और गैर -शिक्षण स्टाफ के लिए कार्यक्रमों को 45 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक के दो आयु समूहों में आयोजित किया जाएगा। लेमन रेस और म्यूजिकल चेयर स्पर्धा भी होगी।

Next Post

आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में नैफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से एमएसपी पर खरीद जारी : श्री शिवराज सिंह चौहान

Thu Mar 27 , 2025
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से उनकी उपज खरीदी जा रही है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारत सरकार केंद्रीय नोडल एजेंसियों के माध्यम से किसानों से 100% तुअर की खरीद के लिए प्रतिबद्ध : श्री चौहान पीएम-आशा योजना को 2025-26 तक बढ़ाया गया : […]

You May Like