टैक्टर पलटा, बालक की मौत

जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत ग्राम देवहरा में टैक्टर पलटने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रेमलाल धुर्वे 35 वर्ष निवासी ग्राम देवहरा ने बताया वह उसका भतीजा समीर धुर्वे उम्र 6 वर्ष फूल सिंह यादव के घर के पास रोड़ में खेल रहा था, उसी समय टेक्टर क्रमांक एमपी 51 जेड डी 7462 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पलटा दिया, जिसकी चपेट में समीर धुर्वे आकर टेक्टर के नीचे दब गया। समीर को चेहरे एवं आंख के पास, कंधा एवं शरीर चोटें आ गयीं जिससे भतीजे समीर की मौके पर मौत हो गयी। घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आयी थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Next Post

विमान हादसा: आर्यन का परिवार ग्वालियर से अहमदाबाद पहुंचा

Fri Jun 13 , 2025
ग्वालियर। अहमदाबाद विमान हादसे में ग्वालियर के आर्यन राजपूत की मौत की दुखद खबर लगने के बाद आर्यन का परिवार ग्वालियर से अहमदाबाद पहुंच गया है। आर्यन ग्वालियर के पास जिग़सोली गांव का रहने वाला था। वह अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी […]

You May Like