गोली चलाते हुए बना रहे थे रील, पानी की टंकी से टकराकर घर में सो रहे व्यक्ति को लगी

ग्वालियर: रील बनाने का शौक युवकों को भारी पड़ गया. दो युवकों ने रील बनाने के लिए पिस्टल से गोली चलाने का वीडियो शूट करने की सनक में फायर किया. गोली हवा में जाने की जगह पानी की टंकी से टकराकर घर में सो रहे राजेन्द्र शाक्य के हाथ में जा लगी. वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी फैजान को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा नाबालिग आरोपी पिस्टल समेत फरार है.

ग्वालियर के शिवनगर घोसीपुरा निवासी 35 साल के राजेन्द्र शाक्य ने जनकगंज थाना पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह घर में सो रहे था, तभी अचानक उसके हाथ में आकर गोली लग गई. उन्हें लगा कि किसी ने जान से मारने की नीयत से फायर किया है. लेकिन वारदात का खुलासा हुआ तो कहानी चौंकाने वाली निकली.जनकगंज थाना पुलिस ने 19 साल के फैजान खान निवासी शिवनगर को पकड़ा.

पूछताछ में फैजान ने बताया कि वह और उसका एक नाबालिग दोस्त सत्यनारायण की टेकरी पर थे, जहां उन्हें अवैध पिस्टल पड़ी मिली थी. दोनों ने पिस्टल से फायर करने का वीडियो बनाकर रील बनाने की सोची. दोनों ने सोचा था कि गोली हवा में जाएगी और वीडियो वायरल हो जाएगा. इससे उन्हें व्यूज मिलेंगे. लेकिन, गोली आसमान में जाने की जगह ऊपर रखी पानी की टंकी से टकरा गई.

कुछ देर बाद पता चला कि टंकी के पास रहने वाले राजेन्द्र को गोली लगी है, इससे दोनों डरकर भाग गए. राजेन्द्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी जान खतरे से बाहर है.एडीशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे नाबालिग की तलाश जारी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पिस्टल टेकरी पर कैसे पहुंची और किसकी है

Next Post

डिपो के बाहर पेट्रोल चोरी का भंडाफोड़, टैंकर चालक गिरफ्तार

Fri Apr 24 , 2026
जबलपुर: शहपुरा पुलिस ने इंडियन ऑयल डिपो के ठीक सामने टैंकर से पेट्रोल चोरी करते एक टैंकर चालक को रंगे हाथों पेट्रोल निकालते हुए गिरफ्तार किया गया. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडियन आईल डिपो शहपुरा के सामने रोड पर खड़े एक टैंकर से […]

You May Like