भंडारे के साथ पूरा हुआ इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर का दस दिवसीय महोत्सव

कुक्षी: इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर मे नव दिवसीय रामकथा व श्रीराम महायज्ञ महोत्सव की पूर्णाहुति ख्याति प्राप्त संतजनों के समागम के साथ पूर्ण हुआ।इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में 7-8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। महाआरती के बाद दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा।

भंडारे मे महिलाओं व पुरुषों की अलग अलग बैठक व्यवस्था के साथ आयोजक मंदिर उत्सव समिति के सदस्यों व बालाजी महिला मंडल की महिलाओं ने भोजन परोसगारी की कमान संभाले हुए व्यवस्था मे जुटी दिखाई दी। इसके पूर्व मंदिर में महाआरती के बाद कथाचार्य पंडित हरिमाधवजी महाराज व यज्ञचार्य प.कमलेश नागर,मंदिर के पंडित रमेश दीक्षित साथ क्षेत्र के ख्याति प्राप्त संतजनों का मंदिर समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

Next Post

ITMS कैमरा मोबाइल पर बात करते रोका, निकले 22 चालान

Sat Jun 7 , 2025
इंदौर: शहर में ट्रैफिक नियमों को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें बाइक सवार को मोबाइल पर बात करते हुए रोका तो पुलिस को उसकी गाड़ी पर पहले से दर्ज 22 चालानों की जानकारी मिली. मामला चोइथराम चौराहे का है, जहां […]

You May Like