सार्वजनिक जगहों पर उत्पात मचाने वाले बंगाल के 7 लोगों को भेजा जेल

शिवपुरी: शहर भर में सभी अनैतिक एवं कानून विरुद्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान पर की गए कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इन सभी को पकड़ा है। पकड़ने के बाद इन सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के करवाई जा रही रहने वाली है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शांति बनी रहे, इसके लिए लगातार गश्त की जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से जब सूचना मिली कि लोग उत्पात मचाने या शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है। आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।कोतवाली थाना पुलिस की टीम की ओर से रेलवे स्टेशन, पानी की टंकी और फतेहपुर चौराहा के पास ये कार्रवाई की गई। यहां पर कुछ लोगों के उत्पात करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 45 वर्षीय कलाम आजाद, 42 वर्षीय चांद मोहम्मद, 43 वर्षीय इनामुल, 41 वर्षीय जाहिदुल हक, 28 वर्षीय अर्शद एसके, 31 वर्षीय कपिल राठौर और 40 वर्षीय एमडी फिरोज एसके को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चांद मोहम्मद, कलाम आजाद, एमडी फिरोज एसके, अर्शद एसके और जाहीदुल हक समस्तपुर, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वहीं कपिल राठौर शिवपुरी के ही फतेहपुर का रहने वाला है।
इन धाराओं में की गई कार्रवाई
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में सभी सात लोगों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र में इनके व्यवहार के कारण लोगों में भय का वातावरण बन रहा था। यही वजह रही कि इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Next Post

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण सहित 15 पदक

Sat Oct 3 , 2026
सीधी: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में 26 से 30 सितम्बर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीधी जिला बॉक्सिंग संघ एवं महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी, छत्रसाल स्टेडियम सीधी के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण सहित 15 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में एकेडमी के 37 मुक्केबाजों […]

You May Like