सीधी: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में 26 से 30 सितम्बर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीधी जिला बॉक्सिंग संघ एवं महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी, छत्रसाल स्टेडियम सीधी के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण सहित 15 पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में एकेडमी के 37 मुक्केबाजों ने मुख्य कोच सूरज शुक्ला एवं सहायक कोच आदर्श द्विवेदी के नेतृत्व में भाग लिया। प्रतियोगिता में आशी तिवारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं तनु सिंह एवं काजल सिंह ने रजत पदक जीते। इसके अलावा कशिश सिंह, आशिका सिंह, पलक द्विवेदी, ईशा चतुर्वेदी, सिद्धार्थ सिंह, पियूष सिंह, आकाश सिंह, शिवेश अग्रहरी, दीपक पाल, ओम तिवारी, अंश गोस्वामी एवं तनमय सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इस तरह सीधी के कुल 15 मुक्केबाजों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
Next Post
भाषण प्रतियोगिता में ईशा तीसरे स्थान पर
Sat Oct 3 , 2026
बुधनी। भारती विद्या मंदिर की छात्रा ईशा मिश्रा ने रातीबड़ आईईएस पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब द्वारा आयोजित इंटर स्कूल तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की. प्रतिभागियों ने दिए गए विषय पर तत्काल अपने विचार […]

You May Like
-
2 years ago
आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही