भाषण प्रतियोगिता में ईशा तीसरे स्थान पर 

बुधनी। भारती विद्या मंदिर की छात्रा ईशा मिश्रा ने रातीबड़ आईईएस पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब द्वारा आयोजित इंटर स्कूल तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की.

प्रतिभागियों ने दिए गए विषय पर तत्काल अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास और वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया. ईशा मिश्रा ने भी विषय पर प्रभावशाली एवं धाराप्रवाह ढंग से अपने विचार रखे और अपने वक्तृत्व कौशल से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया. विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दिलना राजपूत ने ईशा मिश्रा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विद्यालय के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने ईशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Next Post

गरबा सीखने तीन हजार बालिकाओं ने कराए पंजीयन

Sat Oct 3 , 2026
सीहोर। शुक्रवार शाम तक तीन हजार से अधिक महिलाओं बालिकाओं ने गरबा सीखने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिए है. अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच बालिकाओं माता बहनों को गरबा प्रशिक्षण दे रहा है. आवासीय खेलकूद मैदान स्थित मल्टीपरपज हॉल में क्रिसेंट गरबा महोत्सव के लिए निरंतर प्रशिक्षण दिया जा […]

You May Like