
खंडवा जिले में एक कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया। पंधाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी और साजिशकर्ता पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है। दरअसल शनिवार को बोरगांव में रहने वाले फल व्यापारी अमीन खान को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी थी, जिससे आमीन की मौत हो गई।
पुलिस जांच में पता चला कि आमीन की पत्नी शहनाज का प्रेमी अख्तर सैय्यद जो जिला जलगांव का रहने वाला है, वारदात में शामिल था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गनशॉट से मौत की पुष्टि हुई और घर से कारतूस का खोखा बरामद हुआ। आरोपी अख्तर को गिरफ्तार कर उससे पिस्टल व मोटरसाइकिल जब्त की गई। पूछताछ में अख्तर ने बताया कि उसने शहनाज के साथ मिलकर आमीन को मारने की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹10,000 का इनाम दिया गया।
