दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खजरी मोहल्ले में शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवकों ने जमकर हंगामा किया. आरोपियों ने घर में सैकड़ो पत्थर फेंक और घर में घुसकर दो लोगों पर हमला कर दिया.
इतना ही नहीं, घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर घटना को अंजाम दिया गया. सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर नीतीश जैन सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा.पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
