भोपाल। अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य निर्यापक श्रवण मुनि श्री 108 संभव सागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मुनि श्री चंदन नगर से पद विहार करते हुए अशोका गार्डन पहुंचे, जहां जैन समाज एवं मंदिर ट्रस्ट ने ढोल-नगाड़ों, जयकारों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर एवं पाद प्रक्षालन कर मुनि श्री का अभिनंदन किया। मंदिर में प्रवेश के बाद मुनि श्री ने प्रवचन दिए और शास्त्र भेंट किए गए। समाज के मीडिया प्रभारी अशोक जैन सारणी ने बताया कि 15 जून को संत भवन शिलान्यास तथा 19 जून को श्रुत पंचमी पर्व मुनि श्री के सानिध्य में मनाया जाएगा।
मुनि श्री संभव सागर महाराज ससंघ का अशोका गार्डन जैन मंदिर में मंगल प्रवेश
