भोपाल। तलैया स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री सेन समाज मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा श्रवण किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा समाज को संस्कार, नैतिकता और मानव कल्याण का संदेश देती है। कथावाचक पं. कृष्ण मुरारी शर्मा ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। संगीतमय भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। आयोजन में समाज पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कथा का समापन पूर्णाहुति, हवन और महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।
तलैया में गूंज रही भागवत भक्ति की धारा, कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग ने बांधा समां
