दमोह: लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत थोक तबादला सूची जारी की गई है.प्रभारी कार्यपालन यंत्री अनिल कुमार आठिया को नौगांव मंडल, छतरपुर के प्रभारी अधीक्षण यंत्री का प्रभार सौंपा गया है.
वहीं जे.पी. सोनकर को लोक निर्माण विभाग दमोह संभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा सीमा रजक, सहायक यंत्री (सिविल) कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग दमोह का स्थानांतरण सागर कर दिया गया है.
