
अमरवाड़ा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार
छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में आरोपी मृतिका का प्रेमिका ही निकला। पुलिस ने उसे बैतूल आमला से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने गुनाह करना कबूल लिया है। पुलिस ने उसके पास से मृतिका के मोबाइल सहित जेबरात भी जप्त किए है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपित हरीश पिता सुरेशचंद्र चौधरी उम्र 33 साल बेहजम थाना नीमगांव जिला लखीमपुर खीरी उप्र का रहने वाला है। करीब दो वर्ष पूर्व खमरा रोड में वेयर हाऊस के निर्माण कार्य में मजदूरी करने आया था। उसी समय आरोपी की मुलाकात मृतिका से हो गई। जो वेयरहाऊस में ही मजदूरी करने आती थी। उसके पश्चात दोनों की मोबाइल में लगातार बातें होने लगी। उसके बाद से आरोपी मृतिका को अपने साथ खाना खिलाने के लिये प्रिया रेस्टारेंट में लेकर जाता था। वहां पर सभी को अपनी पत्नि बताता था। कमरा लेकर रात्रि में रूकता था। इसलिए सभी से जान-पहचान हो गई थी।
ऐसे दिया हत्या को अंजाम ०००००
वेयर हाऊस का काम पूरा होने के बाद आरोपी चांद हरनाखेड़ी की शुगर मिल में काम करने चला गया था। आरोपी लगातार मृतिका से मोबाइल पर बातचीत करता रहता था। बीच-बीच में उससे मिलने अमरवाड़ा आया करता था। 05 जनवरी को आरोपी मृतिका के कहने पर उससे मिलने अमरवाड़ा आया। दोनों ने प्रिया लॉज में किराए से एक कमरा (रूम नं. 103) लेकर दोनों रूके। मृतिका ने आरोपी के साथ रहने की जिद करने लगी। मृतिका ने साफ कहा मुझे यहां नहीं रहना है। इस दौरान आरोपी ने मृतिका के साथ शारीरिक सबंध बनाए। आरोपित के समझाने क बाद भी मृतिका नहीं मानी थी। तभी आरोपी ने गुस्से में आकर उसका स्कार्फ से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित सुबह मौका देखकर कमरे का दरवाजा में बाहर से ताला लगा कर चाबी अपने साथ लेकर बस से चांद चला गया। दूसरे दिन आरोपी सुबह अपने घर लखीमपुर यूपी जाने के निकल गया। जिसे पुलिस ने आमला जिला बैतूल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी हरीश चौधरी से पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी से मृतिका का मोबाइल फोन एवं जेवरात जप्त किए गए।
सराहनीय भूमिका ०००००
थाना प्रभारी अमरवाड़ा निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र उपाध्याय, सउनि रजनीश सोनी, सउनि द्वारका पाल, प्रआर जयसिंह बघेल, आर. अभिषेक बघेल, आर संदीप भलावी, सायबर सेल आर आदित्य रघुवंशी, प्रआर नितिन रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।
