राघव जुयाल के जन्मदिन पर ‘द पैराडाइज’ से ‘विक्रम मालिक’ का नया पोस्टर जारी

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) अभिनेता राघव जुयाल के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म ‘द पैराडाइज’ के निर्माताओं ने उनके किरदार ‘विक्रम मालिक’ का नया पोस्टर जारी किया है।निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए राघव जुयाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लिखा कि ‘विक्रम मालिक’ के रूप में उनका प्रदर्शन दर्शकों को चौंका देगा। निर्देशक श्रीकांत ओडेला की फिल्म ‘द पैराडाइज’ को वर्ष 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में माना जा रहा है। फिल्म में नेचुरल स्टार नानी मुख्य भूमिका में हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म दसरा के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला की यह दूसरी फिल्म है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म का गीत ‘आया शेर’ दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुका है। सोशल मीडिया पर इसके हुक स्टेप को बड़ी संख्या में लोग रीक्रिएट कर रहे हैं। गाने को 90 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जिससे यह वर्ष के सबसे चर्चित गीतों में शामिल हो गया है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित आठ भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म को वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

.....

Next Post

ज़ी सिनेमा पर 12 जुलाई को होगा 'मावीरन' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Fri Jul 10 , 2026
मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) ज़ी सिनेमा पर अभिनेता शिवकार्तिकेयन अभिनीत सुपरहिट एक्शन-फैंटेसी फिल्म’मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 12 जुलाई को रात आठ बजे होगा। निर्माताओं ने बताया कि निर्देशक मैडोना अश्विन की फिल्म ‘मावीरन’ एक्शन, कॉमेडी, फैंटेसी और भावनाओं का अनूठा संगम है। फिल्म की कहानी सत्या नामक एक कार्टूनिस्ट […]

You May Like