तालाब में डूबने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के कोकड़ा कार गांव निवासी 27 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोकड़ा कार निवासी हरिओम उर्फ मोनू साहू, पिता विजय साहू वर्ष 27 तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पंचनामा तैयार करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Post

कन्हरगांव पांच प्रतिशत तो माचागोरा डेम आधा भरा

Fri Oct 16 , 2026
छिंदवाड़ा. पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष कम बारिश होने के कारण शहर का मुख्य जल स्रोत कन्हारगांव डेम मात्र 5 प्रतिशत ही भर पाया है, वहीं माचागोरा डेम भी अपनी कुल क्षमता से आधा ही भर सका है। जल स्तर की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आगामी […]

You May Like

Play sound