रुपया छह पैसे टूटा

मुंबई, 18 सितंबर (वार्ता) डॉलर की मजबूती से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया छह पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.96 रुपये प्रति डॉलर का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा एक पैसे की मजबूती के साथ 95.90 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

कच्चे तेल में गिरावट से रुपया सुबह 20 पैसे चढ़कर 95.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और ऊपर 95.71 रुपये प्रति डॉलर तक गया। हालांकि बाद में बैंकों की ओर से डॉलर की मांग आने से रुपये का ग्राफ लगातार नीचे की ओर उतरता गया और अंत में 95.96 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर तक टूटकर उसी स्तर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में आज गिरावट रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 0.3 प्रतिशत नीचे 104.5 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही 0.25 प्रतिशत की तेजी से रुपये पर दबाव रहा। भारतीय पूंजी बाजार से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के 28.65 करोड़ डॉलर की निकासी का भी रुपये की गिरावट में योगदान रहा।

 

Next Post

कोटक लार्ज एंड मिडकैप फंड ने 22 वर्ष में दिया औसतन 17 प्रतिशत का वार्षिक प्रतिफल

Fri Sep 18 , 2026
मुंबई 18 सितंबर (वार्ता) कोटक म्यूचुअल फंड ने कहा है कि उसके लार्ज एंड मिडकैप फंड ने दो दशक से पहले अपनी शुरुआत से वर्ष-दर-वर्ष औसतन 17 पैसे का प्रतिफल दर्ज किया है। कोटक लार्ज एंड मिड कैप फंड ( पहले कोटक इक्विटी अपॉर्च्युनिटीज फंड) के 22 वर्ष पूरे होने […]

You May Like