सीहोर।रामलला मंदिर अयोध्या की तर्ज पर दुर्गा कॉलोनी में 5555 दीपों की माला सड़क पर सजाई गई. मुन्नालाल जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के मुख्य आतिथ्य में कॉलोनी वासियों द्वारा दीपावली मनाई गई.
दीप महोत्सव के दौरान बताया कि नौ साल पहले समाजसेवी मुन्नालाल जायसवाल द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण होने की मनोकामना के साथ 12 वर्ष तक दीप उत्सव मनाने संकल्प लिया गया था जिस के उपलक्ष्य में वह 5555 दीपों की माला प्रतिवर्ष कॉलोनी में सड़क पर सज रहे हैं भाजपा द्वारा उनका यह संकल्प भी पूर्ण हो गया है और अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है. आगामी तीन वर्षों तक इसी प्रकार दुर्गा कॉलोनी में दीप उत्सव मनाया जाएगा. कार्यक्रम में सोहन वर्मा, मनोज शर्मा, मूलचंद छाया, हरि सिंह ठाकुर, कमल किशोर शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, श्याम लाल शर्मा, मनीष, अनूप, हरीश विश्वकर्मा, राजू बोयत आदि शामिल थे.
