बागली: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा उद्योग मंत्री दिवंगत कैलाश जोशी के पुत्र योगेश केलाश जोशी का सोमवार को सुबह निधन हो गया दिवंगत योगेश जोशी पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के एवं प्रकाश जोशी के छोटे भाई थे, बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध होने के बावजूद भी वह राजनीति से काफी दूर रहे। वह आखरी समय तक मार्केटिंग फेडरेशन भोपाल मे जॉब करते रहे उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रन्जीता जोशी डाइट इंचार्ज शिक्षा विभाग पद पर कार्यरत है।
उनके परिवार में दो लड़कियां हैं। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार हाट पिपलिया मुक्तिधाम पर सोमवार शाम 5:00 बजे किया जाएगा। दिवंगत योगेश जोशी को बागली विधानसभा एवं हाटपिपलिया विधानसभा में उनकी सादगी और सरल व्यक्तित्व के लिए सभी लोग पहचानते रहे परिजनों के अनुसार वह पूर्ण रूप से स्वस्थ थे हालांकि 3 वर्ष पूर्व माइनर अटैक के चलते हृदय संबंधी उनका इलाज हुआ था उनके निधन का समाचार बागली हाटपिपलिया तथा भोपाल क्षेत्र मे कई लोगों को दुखी कर गया। उनकी सादगी के चर्चे सभी दूर दिनभर चलते रहे
