15 किन्नरों ने निगला था जहरीला पदार्थ, एमवाय अस्पताल में तैनात रही पूरी मेडिकल टीम

इंदौर: पंडरिनाथ थाना क्षेत्र में 15 अक्टूबर की शाम उस समय हड़कंप मच गया था जब करीब 22 किन्नरों ने जहरीला पदार्थ पी लिया था, अचानक हुई इस सामूहिक घटना के बाद सभी को एमवाय अस्पताल में हुए इलाज शुरू किया गया.घटना की जानकारी मिलते ही एमवाय अस्पताल के विभागाध्यक्ष, कंसल्टेंट, नर्सिंग अधिकारी और सपोर्टिंग स्टाफ तत्काल सक्रिय हो गए थे, स्वयं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति की निगरानी की.

सभी मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए मास कैजुअल्टी का सफल प्रबंधन किया. प्रदेश का सबसे बड़ा और उन्नत अस्पताल माने जाने वाले एमवाय अस्पताल ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम है. यहां प्रदेश के सबसे अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टर चौबीसों घंटे सेवाएं देते हैं. अस्पताल में हर समय एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सक्रिय रहती है, जो गंभीर से गंभीर ऑपरेशन तक सफलता पूर्वक करती है.

एमवाय अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना, दीनदयाल योजना, राज्य बीमारी सहायता योजना सहित दर्जनभर से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं. यही नहीं, अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट, ऑर्गन डोनेशन यूनिट, ब्लड व मिल्क बैंक, डायलिसिस यूनिट, एडवांस कैजुअल्टी, बोन बैंक जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी किन्नरों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है.

Next Post

माचक नदी पर बन रहा करोड़ों का पुल ढहा, मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला,तीन घायल

Sun Oct 19 , 2025
सिराली: जिले के ग्राम मगरदा में शनिवार को माचक नदी पर बन रहे करोड़ों रुपये की लागत के पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय निर्माण कार्य चल रहा था। पुल का हिस्सा गिरने से नीचे काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से […]

You May Like